Monday, May 4, 2009

गलत करने का परिणाम

दवा गलत, बढे बीमारी
वाहन गलत, रोए सवारी
संगत गलत, बिगडे ब्रह्मचारी
विचार गलत, बदनाम संसारी
स्वार्थ गलत, मित्र दुःखारी
पति गलत, दुःखी उसकी नारी
अधीनस्थ गलत, दुःखी अधिकारी
सरकार गलत, दुःखी कर्मचारी
परीक्षा गलत, असफल तैय्यारी
संतान गलत, पिता दुःखारी
राह गलत, बिगडे दुनियादारी ।

- एकता बशीर. 9 - A. Migrated Student [2008-09]

No comments: